बिहार में मतदाता सूची का काम अंतिम चरण में, 98% से ज्यादा दस्तावेजों का सत्यापन पूरा

न्यूज़ डेस्क पटना :  बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अब लगभग पूरा हो गया है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक अब तक 98.2% मतदाताओं के दस्तावेजों का सत्यापन हो चुका है। बाकी बचे मतदाताओं के पास अभी भी अगले आठ दिनों तक समय है।

इस बीच, पिछले 24 दिनों में ही 18 साल पूरे करने वाले 3.28 लाख से ज्यादा युवाओं ने नए मतदाता के तौर पर पंजीकरण के लिए आवेदन दिया है। आयोग का कहना है कि 24 जून से 24 अगस्त के बीच सिर्फ 60 दिनों में ही लगभग सभी लोगों ने अपने दस्तावेज जमा कर दिए। यानी हर दिन औसतन 1.64% लोगों ने कागजात पूरे किए। अब केवल 1.8% मतदाता ही बाकी हैं, जिनके दस्तावेज जमा कराए जाने का काम तेज़ी से चल रहा है।

गांव-गांव BLO और स्वयंसेवक लोगों से संपर्क कर रहे हैं ताकि कोई मतदाता छूट न जाए। आयोग को उम्मीद है कि यह काम तय समय से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

बिहार में इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी 243 निर्वाचक निबंधन अधिकारी (ERO) और 2,976 सहायक निर्वाचक निबंधन अधिकारी (AERO) कर रहे हैं।

प्रारंभिक मतदाता सूची में दर्ज 7.24 करोड़ मतदाताओं में से अब तक केवल 0.16% दावे और आपत्तियां आई हैं। इनमें राजनीतिक दलों के बीएलए की तरफ से 10, विधानसभा क्षेत्र के बाहर से कोई नहीं और अपने ही क्षेत्र के भीतर से 1.21 लाख से ज्यादा दावे और आपत्तियां दर्ज की गई हैं।

आयोग ने बताया कि सभी दावों और आपत्तियों पर सुनवाई 25 सितंबर तक पूरी कर ली जाएगी। अंतिम जांच के बाद बिहार की अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी।

Ayush Mishra

journalist

Related Posts

खान सर फायरिंग मामले में पुलिस की कार्रवाई, कोचिंग संस्थानों की प्रतिस्पर्धा पर सरकार सख्त

पटना। बिहार की राजधानी पटना में चर्चित शिक्षाविद और यूट्यूबर फैसल खान, जिन्हें छात्र समुदाय में “खान सर” के नाम से जाना जाता है, हाल ही में हुए फायरिंग और…

Read more

महाराष्ट्र में जन्म के समय लिंगानुपात चिंता का विषय, सुधार के बावजूद राष्ट्रीय औसत से पीछे

मुंबई। महाराष्ट्र में स्वास्थ्य सेवाओं और मातृ-शिशु देखभाल के क्षेत्र में प्रगति दर्ज की गई है, लेकिन जन्म के समय लड़कियों और लड़कों के अनुपात को लेकर राज्य की स्थिति…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

खान सर फायरिंग मामले में पुलिस की कार्रवाई, कोचिंग संस्थानों की प्रतिस्पर्धा पर सरकार सख्त

खान सर फायरिंग मामले में पुलिस की कार्रवाई, कोचिंग संस्थानों की प्रतिस्पर्धा पर सरकार सख्त

महाराष्ट्र में जन्म के समय लिंगानुपात चिंता का विषय, सुधार के बावजूद राष्ट्रीय औसत से पीछे

महाराष्ट्र में जन्म के समय लिंगानुपात चिंता का विषय, सुधार के बावजूद राष्ट्रीय औसत से पीछे

वित्त वर्ष 2025-26 में 7.7% GDP वृद्धि का अनुमान, भारतीय अर्थव्यवस्था ने दिखाई मजबूत रफ्तार

वित्त वर्ष 2025-26 में 7.7% GDP वृद्धि का अनुमान, भारतीय अर्थव्यवस्था ने दिखाई मजबूत रफ्तार

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: प्रकृति को बचाने का संकल्प लेने का दिन

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: प्रकृति को बचाने का संकल्प लेने का दिन

मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, ICU में भर्ती 5 मरीजों की मौत, कई घायल

मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, ICU में भर्ती 5 मरीजों की मौत, कई घायल

मारुति सुजुकी ने पेश की भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार, एथेनॉल आधारित तकनीक से मिलेगी नई दिशा

मारुति सुजुकी ने पेश की भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार, एथेनॉल आधारित तकनीक से मिलेगी नई दिशा