बोधगया में बाढ़ के बाद हालात: पानी कम हुआ, लेकिन मुश्किलें बरकरार

न्यूज़ डेस्क पटना :  बोधगया के बाढ़ प्रभावित इलाके अब धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहे हैं। बाढ़ का पानी कम हुआ है, लेकिन ग्रामीणों की परेशानियां कम नहीं हुई हैं। पानी घटने के साथ ही गांवों में तबाही के मंजर सामने आ रहे हैं। खेतों में लगी फसल सड़ चुकी है, और बाढ़ का गंदा पानी अब गांव में दुर्गंध फैला रहा है।

ग्रामीणों को सबसे ज्यादा चिंता बीमारियों के फैलने को लेकर है, हालांकि अभी तक किसी प्रकार की बीमारी की सूचना नहीं मिली है।

बाढ़ के कारण कई बुनियादी सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है। बिजली के पोल और तार टूट गए हैं, और पूर्वी क्षेत्र की अधिकतर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

सबसे अधिक नुकसान बतसपुर, छाछ, गंगा बीघा, मोराटाल, बसाढ़ी, सीलौंजा और अजा टोला घुंघरिया में हुआ है। सड़कें टूटी हुई हैं और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। ग्रामीणों ने इन जगहों पर बांस और कपड़े लगाकर बैरिकेडिंग की है, ताकि कोई हादसा न हो।

बतसपुर की मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण लगभग दो दर्जन गांव के लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ है। वहीं गंगा बीघा के लोग अब तक कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं खोज पाए हैं।

बाढ़ के कारण लगभग 20 मकान गिर गए हैं और घरों में रखा राशन, कपड़े और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी नष्ट हो गए हैं। कुछ लोगों के मवेशी और बकरियां भी मर गईं

ग्रामीण अब भी बेबस हैं और दैनिक जरूरत की वस्तुएं खरीदने शहर नहीं जा पा रहे हैं। किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है।

See also  भारत में बनेगा दुनिया की सबसे ऊँचाई तक उड़ने वाला हेलिकॉप्टर

प्रशासन ने किया सर्वे और मरम्मत की योजना शुरू

बोधगया प्रखंड के अंचलाधिकारी महेश कुमार ने बताया कि बाढ़ का पानी पहले की तुलना में काफी कम हो गया है। घुंघरिया में स्कूलों में रह रहे लोग अब अपने घर लौट चुके हैं।

उन्होंने कहा कि सड़क टूटने वाले इलाकों का सर्वे आरसीडी विभाग द्वारा किया जा रहा है और जल्द ही सभी सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सामूहिक रसोई भी चल रही थी, लेकिन अब अधिकांश लोग अपने घरों में लौट गए हैं।

सदर एसडीओ किसलय श्रीवास्तव ने बताया कि नए डैम निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है और बरसात के बाद काम शुरू किया जाएगा।

बोधगया के ग्रामीण अब राहत की उम्मीद जता रहे हैं, लेकिन उनके सामने अभी भी रोजमर्रा की मुश्किलें और नुकसान की भरपाई एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।

source : Trusted social media

Ayush Mishra

journalist

Related Posts

वैश्विक राजनीति में भारत की बढ़ती ताकत पर बोले एस. जयशंकर, विकास साझेदारी और मानवीय सहायता को बताया नई पहचान

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बदलती भूमिका और बढ़ते प्रभाव को मजबूती से सामने रखा। उन्होंने कहा कि आज…

Read more

DRDO और भारतीय वायुसेना ने स्वदेशी TARA हथियार का सफल परीक्षण किया, रक्षा क्षेत्र में भारत को बड़ी मजबूती

भारत ने रक्षा तकनीक के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भारतीय वायुसेना (IAF) ने मिलकर स्वदेशी रूप से विकसित…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वैश्विक राजनीति में भारत की बढ़ती ताकत पर बोले एस. जयशंकर, विकास साझेदारी और मानवीय सहायता को बताया नई पहचान

वैश्विक राजनीति में भारत की बढ़ती ताकत पर बोले एस. जयशंकर, विकास साझेदारी और मानवीय सहायता को बताया नई पहचान

DRDO और भारतीय वायुसेना ने स्वदेशी TARA हथियार का सफल परीक्षण किया, रक्षा क्षेत्र में भारत को बड़ी मजबूती

DRDO और भारतीय वायुसेना ने स्वदेशी TARA हथियार का सफल परीक्षण किया, रक्षा क्षेत्र में भारत को बड़ी मजबूती

Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट सरकार की नई टीम तैयार, बिहार की राजनीति में सत्ता संतुलन का बड़ा संदेश

Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट सरकार की नई टीम तैयार, बिहार की राजनीति में सत्ता संतुलन का बड़ा संदेश

बंगाल की राजनीति में बढ़ा तनाव, चुनावी नतीजों के बाद ममता बनर्जी ने इस्तीफे की अटकलों को किया खारिज

बंगाल की राजनीति में बढ़ा तनाव, चुनावी नतीजों के बाद ममता बनर्जी ने इस्तीफे की अटकलों को किया खारिज

रेलवे परियोजनाओं को मिली मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी; पीएम मोदी ने बताया विकास की बड़ी पहल

रेलवे परियोजनाओं को मिली मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी; पीएम मोदी ने बताया विकास की बड़ी पहल

KKR की शानदार जीत: वरुण-नरेन की स्पिन जोड़ी ने पलटा मैच, हैदराबाद पर बड़ी जीत

KKR की शानदार जीत: वरुण-नरेन की स्पिन जोड़ी ने पलटा मैच, हैदराबाद पर बड़ी जीत