मुंगेर की धरती पर 40 साल पुराना रिश्ता हुआ ताज़ा, राहुल गांधी की यात्रा ने दिलाई 1985 की याद

न्यूज़ डेस्क पटना : मुंगेर – कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के तहत गुरुवार (21 अगस्त 2025) को कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और महागठबंधन के अन्य नेताओं ने मुंगेर की ऐतिहासिक धरती पर कदम रखा। इसके अगले दिन यानी शुक्रवार (22 अगस्त 2025) को राहुल गांधी खानकाह रहमानी पहुंचे, जहां उन्होंने मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी से मुलाकात की। यह मुलाकात सिर्फ राजनीतिक दृष्टिकोण से ही नहीं, बल्कि ऐतिहासिक और भावनात्मक दृष्टि से भी बेहद खास रही।

1985 की यादें फिर ताज़ा

राहुल गांधी और फैसल रहमानी की तस्वीर सामने आते ही लोगों को 1985 का वह दौर याद आ गया जब उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी यहां आए थे। उस समय राजीव गांधी ने मौलाना फैसल रहमानी के दादा मिन्नतुल्लाह रहमानी से इसी अंदाज़ में मुलाकात की थी।
कहा जा सकता है कि चार दशक बाद इतिहास खुद को दोहराता नज़र आया।

Screenshot 2025 08 22 235326
RAHUL GANDHI की आज की और RAJEEV GANDHI की 1985 की तस्वीर

क्या बोले फैसल रहमानी?

खानकाह रहमानी के मौजूदा उत्तराधिकारी मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी ने बताया कि राहुल गांधी के आने का कार्यक्रम अचानक बना। उन्होंने कहा,
“राहुल गांधी का खानकाह रहमानी आना हमारे लिए गौरव की बात है। गांधी परिवार और खानकाह रहमानी का संबंध बहुत पुराना है। पंडित नेहरू, महात्मा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी सभी यहां आ चुके हैं। आज राहुल गांधी ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया है।”

उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा समय में देश को अमन और भाईचारे की जरूरत है, और राहुल गांधी की यात्रा इसी संदेश को मजबूत करती है।

यात्रा का दूसरा दिन भी रहा खास

गुरुवार को बारिश के बीच राहुल गांधी ने लोगों से संवाद किया था। शुक्रवार की सुबह उनकी यात्रा सफियासराय से शुरू होकर कौड़ा मैदान, पुलिस लाइन होते हुए घोरघट तक पहुंची।
इस दौरान जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ी और भारी संख्या में महागठबंधन कार्यकर्ता हाथों में झंडा लिए “राहुल गांधी जिंदाबाद” और “तेजस्वी यादव जिंदाबाद” के नारे लगाते दिखे।

See also  बिहार में नई शिक्षा पहल: पाठ्यपुस्तकों में शामिल होगा शतरंज, 2036 तक बड़ा लक्ष्य

तेजस्वी और राहुल गांधी का उत्साह

यात्रा के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दोनों का उत्साह चरम पर रहा। कार्यकर्ताओं से मिलते-जुलते हुए दोनों नेताओं ने जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी लड़ाई जनता के अधिकार और देश में शांति कायम रखने के लिए है।

Ayush Mishra

journalist

Related Posts

वैश्विक राजनीति में भारत की बढ़ती ताकत पर बोले एस. जयशंकर, विकास साझेदारी और मानवीय सहायता को बताया नई पहचान

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बदलती भूमिका और बढ़ते प्रभाव को मजबूती से सामने रखा। उन्होंने कहा कि आज…

Read more

DRDO और भारतीय वायुसेना ने स्वदेशी TARA हथियार का सफल परीक्षण किया, रक्षा क्षेत्र में भारत को बड़ी मजबूती

भारत ने रक्षा तकनीक के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भारतीय वायुसेना (IAF) ने मिलकर स्वदेशी रूप से विकसित…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वैश्विक राजनीति में भारत की बढ़ती ताकत पर बोले एस. जयशंकर, विकास साझेदारी और मानवीय सहायता को बताया नई पहचान

वैश्विक राजनीति में भारत की बढ़ती ताकत पर बोले एस. जयशंकर, विकास साझेदारी और मानवीय सहायता को बताया नई पहचान

DRDO और भारतीय वायुसेना ने स्वदेशी TARA हथियार का सफल परीक्षण किया, रक्षा क्षेत्र में भारत को बड़ी मजबूती

DRDO और भारतीय वायुसेना ने स्वदेशी TARA हथियार का सफल परीक्षण किया, रक्षा क्षेत्र में भारत को बड़ी मजबूती

Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट सरकार की नई टीम तैयार, बिहार की राजनीति में सत्ता संतुलन का बड़ा संदेश

Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट सरकार की नई टीम तैयार, बिहार की राजनीति में सत्ता संतुलन का बड़ा संदेश

बंगाल की राजनीति में बढ़ा तनाव, चुनावी नतीजों के बाद ममता बनर्जी ने इस्तीफे की अटकलों को किया खारिज

बंगाल की राजनीति में बढ़ा तनाव, चुनावी नतीजों के बाद ममता बनर्जी ने इस्तीफे की अटकलों को किया खारिज

रेलवे परियोजनाओं को मिली मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी; पीएम मोदी ने बताया विकास की बड़ी पहल

रेलवे परियोजनाओं को मिली मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी; पीएम मोदी ने बताया विकास की बड़ी पहल

KKR की शानदार जीत: वरुण-नरेन की स्पिन जोड़ी ने पलटा मैच, हैदराबाद पर बड़ी जीत

KKR की शानदार जीत: वरुण-नरेन की स्पिन जोड़ी ने पलटा मैच, हैदराबाद पर बड़ी जीत