खान सर के अस्पताल में क्यों तोड़े गए महंगे टाइल्स? खुलासा

न्यूज़ डेस्क पटना: मशहूर शिक्षक खान सर इन दिनों सिर्फ अपनी क्लासरूम टीचिंग के लिए नहीं, बल्कि मेडिकल सेक्टर में एंट्री को लेकर भी सुर्खियों में हैं। पटना में उनका एक अत्याधुनिक मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बन रहा है। दावा है कि यहां इलाज सरकारी अस्पताल से भी सस्ता होगा और ब्लड बैंक से लेकर डायलिसिस व कैंसर यूनिट तक की सुविधा मिलेगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर इन दिनों खान सर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह क्लासरूम में बच्चों को अपने अस्पताल का किस्सा सुनाते नजर आ रहे हैं। वह मज़ेदार अंदाज में बताते हैं कि कैसे ऑपरेशन थिएटर में लगाए गए महंगे टाइल्स को रातोंरात हटवाना पड़ा।

क्यों हटाने पड़े महंगे टाइल्स?

वीडियो में खान सर कहते हैं कि उन्होंने बड़े शौक से ऑपरेशन थिएटर में चमकदार मार्बल टाइल्स लगवाए थे। लेकिन जैसे ही अधिकारियों ने निरीक्षण किया, तुरंत टाइल्स हटाने का आदेश दे दिया। कारण यह था कि OT में टाइल्स लगाने की अनुमति नहीं होती।
टाइल्स के बीच बने जॉइंट्स में बैक्टीरिया, वायरस और फंगस आसानी से पनप जाते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। यही वजह रही कि पूरा फ्लोर तोड़कर निकालना पड़ा।

OT में लगाया गया खास मैट

खान सर बताते हैं कि टाइल्स हटाने के बाद ऑपरेशन थिएटर में स्पेशल OT मैट बिछाया गया। इसमें कोई जॉइंट नहीं होता और यह पूरी तरह सुरक्षित होता है। खास बात यह है कि यह देखने में भी बिल्कुल मार्बल जैसा ही लगता है।

मरीज नहीं, गेस्ट कहलाएंगे

खान सर ने वीडियो में यह भी कहा कि उनके अस्पताल में किसी को मरीज या पेशेंट नहीं कहा जाएगा। यहां आने वाले हर शख्स को ‘गेस्ट’ यानी मेहमान के रूप में देखा जाएगा।

> “बीमार व्यक्ति पहले से ही दर्द में होता है। अगर उसे मरीज कहकर पुकारें तो उसका हौसला और टूटता है। इसलिए मेरे अस्पताल में हर कोई गेस्ट होगा।”

Ayush Mishra

journalist

Related Posts

ऑनलाइन शादी बनी ऑनलाइन ठगी, कानून ने पूछा– जिम्मेदार कौन?

ऑनलाइन शादी के लिए बनाई गई वेबसाइटों पर बढ़ती धोखाधड़ी ने अब कानूनी और सामाजिक दोनों स्तरों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल ही में एक चर्चित मामले…

Read more

Continue reading
ओला-उबर को टक्कर! सरकार लाई भारत टैक्सी सेवा, जानिए क्या होगा खास

केंद्र सरकार ने परिवहन क्षेत्र में डिजिटल सुविधा को बढ़ावा देने के लिए भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत कर दी है। इस नई पहल का उद्देश्य आम लोगों को भरोसेमंद,…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *