फकुली पंचायत में सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात

न्यूज डेस्क पटना : सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के फकुली पंचायत में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सामूहिक श्रवण किया गया। यह आयोजन पंचायत के मध्य विद्यालय प्रांगण में हुआ, जिसकी व्यवस्था भारतीय जनता पार्टी के सहकारिता प्रकोष्ठ के सह संयोजक हेम नारायण सिंह के नेतृत्व में की गई थी।

इस कार्यक्रम में पंचायत के बूथ संख्या 86, 87 सहित तमाम वार्डों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और एक साथ प्रधानमंत्री का संदेश सुना। मौके पर दिघवारा सदर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार, चित्रंजन सिंह, अजब नारायण सिंह, प्रशांत सिंह, रविंद्र सिंह, अजय सिंह, विजय कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

img 20250831 wa00098309625146351681822
मन की बात सुनते ग्रामीण

कार्यक्रम में भाजपा के विधानसभा विस्तारक सुजीत पांडेय, जो विशेष रूप से मध्यप्रदेश से आए थे, भी शामिल हुए। उन्होंने बूथ विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की और कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का यह 125वां एपिसोड था। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से खेल और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर भारत अभियान में भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस तरह के सामूहिक श्रवण से समाज में संवाद और एकजुटता बढ़ती है तथा लोगों तक सरकार की योजनाओं और विचारों की जानकारी सीधे पहुँचती है।

See also  पहली बार दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, वाराणसी–पटना–सिलीगुड़ी हाई स्पीड कॉरिडोर

Ayush Mishra

journalist

Related Posts

वैश्विक राजनीति में भारत की बढ़ती ताकत पर बोले एस. जयशंकर, विकास साझेदारी और मानवीय सहायता को बताया नई पहचान

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बदलती भूमिका और बढ़ते प्रभाव को मजबूती से सामने रखा। उन्होंने कहा कि आज…

Read more

DRDO और भारतीय वायुसेना ने स्वदेशी TARA हथियार का सफल परीक्षण किया, रक्षा क्षेत्र में भारत को बड़ी मजबूती

भारत ने रक्षा तकनीक के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भारतीय वायुसेना (IAF) ने मिलकर स्वदेशी रूप से विकसित…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वैश्विक राजनीति में भारत की बढ़ती ताकत पर बोले एस. जयशंकर, विकास साझेदारी और मानवीय सहायता को बताया नई पहचान

वैश्विक राजनीति में भारत की बढ़ती ताकत पर बोले एस. जयशंकर, विकास साझेदारी और मानवीय सहायता को बताया नई पहचान

DRDO और भारतीय वायुसेना ने स्वदेशी TARA हथियार का सफल परीक्षण किया, रक्षा क्षेत्र में भारत को बड़ी मजबूती

DRDO और भारतीय वायुसेना ने स्वदेशी TARA हथियार का सफल परीक्षण किया, रक्षा क्षेत्र में भारत को बड़ी मजबूती

Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट सरकार की नई टीम तैयार, बिहार की राजनीति में सत्ता संतुलन का बड़ा संदेश

Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट सरकार की नई टीम तैयार, बिहार की राजनीति में सत्ता संतुलन का बड़ा संदेश

बंगाल की राजनीति में बढ़ा तनाव, चुनावी नतीजों के बाद ममता बनर्जी ने इस्तीफे की अटकलों को किया खारिज

बंगाल की राजनीति में बढ़ा तनाव, चुनावी नतीजों के बाद ममता बनर्जी ने इस्तीफे की अटकलों को किया खारिज

रेलवे परियोजनाओं को मिली मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी; पीएम मोदी ने बताया विकास की बड़ी पहल

रेलवे परियोजनाओं को मिली मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी; पीएम मोदी ने बताया विकास की बड़ी पहल

KKR की शानदार जीत: वरुण-नरेन की स्पिन जोड़ी ने पलटा मैच, हैदराबाद पर बड़ी जीत

KKR की शानदार जीत: वरुण-नरेन की स्पिन जोड़ी ने पलटा मैच, हैदराबाद पर बड़ी जीत