“कोई विवाद नहीं होगा”—मांझी ने सीट बंटवारे पर विपक्ष को दिया जवाब

Screenshot 2025 08 09 224735

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को पटना में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की और एनडीए सीट बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया। मांझी ने कहा कि “किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी, यह लगभग तय है। जिसे जो सीट मिलेगी, उसे संतुष्ट होना होगा, विवाद की कोई गुंजाइश नहीं है।”

उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि बिहार को एनडीए सरकार की जरूरत है, क्योंकि विपक्षी दल झूठी बयानबाजी और गलत सूचनाएं फैला रहे हैं। 2025 में एनडीए सरकार का गठन सुनिश्चित करना ही इसका जवाब है।

मतदाता सूची विवाद पर मांझी ने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “तेजस्वी यादव दो EPIC कार्ड दिखा रहे हैं, दूसरा कार्ड कहां से आया? इससे उनकी चालाकी और कपट उजागर होता है। वे विपक्ष के नेता बनने लायक भी नहीं हैं।”

सम्राट चौधरी और मांझी की यह मुलाकात पटना स्थित 12 एम स्ट्रैंड रोड आवास पर हुई, जहां हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन भी मौजूद थे। विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी बिहार दौरे से पहले होने के कारण राजनीतिक मायने रखती है।

See also  फैटी लिवर के लक्षण: त्वचा पर दिखने वाले संकेत जिन्हें न करें नज़रअंदाज़

Ayush Mishra

journalist

Related Posts

खान सर फायरिंग मामले में पुलिस की कार्रवाई, कोचिंग संस्थानों की प्रतिस्पर्धा पर सरकार सख्त

पटना। बिहार की राजधानी पटना में चर्चित शिक्षाविद और यूट्यूबर फैसल खान, जिन्हें छात्र समुदाय में “खान सर” के नाम से जाना जाता है, हाल ही में हुए फायरिंग और…

Read more

महाराष्ट्र में जन्म के समय लिंगानुपात चिंता का विषय, सुधार के बावजूद राष्ट्रीय औसत से पीछे

मुंबई। महाराष्ट्र में स्वास्थ्य सेवाओं और मातृ-शिशु देखभाल के क्षेत्र में प्रगति दर्ज की गई है, लेकिन जन्म के समय लड़कियों और लड़कों के अनुपात को लेकर राज्य की स्थिति…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

खान सर फायरिंग मामले में पुलिस की कार्रवाई, कोचिंग संस्थानों की प्रतिस्पर्धा पर सरकार सख्त

खान सर फायरिंग मामले में पुलिस की कार्रवाई, कोचिंग संस्थानों की प्रतिस्पर्धा पर सरकार सख्त

महाराष्ट्र में जन्म के समय लिंगानुपात चिंता का विषय, सुधार के बावजूद राष्ट्रीय औसत से पीछे

महाराष्ट्र में जन्म के समय लिंगानुपात चिंता का विषय, सुधार के बावजूद राष्ट्रीय औसत से पीछे

वित्त वर्ष 2025-26 में 7.7% GDP वृद्धि का अनुमान, भारतीय अर्थव्यवस्था ने दिखाई मजबूत रफ्तार

वित्त वर्ष 2025-26 में 7.7% GDP वृद्धि का अनुमान, भारतीय अर्थव्यवस्था ने दिखाई मजबूत रफ्तार

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: प्रकृति को बचाने का संकल्प लेने का दिन

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: प्रकृति को बचाने का संकल्प लेने का दिन

मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, ICU में भर्ती 5 मरीजों की मौत, कई घायल

मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, ICU में भर्ती 5 मरीजों की मौत, कई घायल

मारुति सुजुकी ने पेश की भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार, एथेनॉल आधारित तकनीक से मिलेगी नई दिशा

मारुति सुजुकी ने पेश की भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार, एथेनॉल आधारित तकनीक से मिलेगी नई दिशा