कैमूर की मनमोहक वादियों में अब पर्यटक बोट हाउस का आनंद

न्यूज़ डेस्क पटना :  कैमूर की सुंदर वादियों और दुर्गावती जलाशय के नीले पानी में अब पर्यटक बोट हाउस की सैर का आनंद ले सकेंगे। रविवार को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने दो करोड़ 71 लाख रुपये की लागत से बनाए गए दो अत्याधुनिक बोट हाउस का उद्घाटन किया।

मंत्री ने कहा कि यह पहल न केवल पर्यटक स्थलों के लिए मील का पत्थर साबित होगी, बल्कि यहाँ की प्राकृतिक धरोहर को नई पहचान भी मिलेगी। वन विभाग द्वारा तैयार किए गए बोट हाउस बेहद आधुनिक और सुसज्जित हैं।

इनमें पर्यटकों के लिए थ्री-स्टार होटल जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। बोट हाउस में सोफा, आरामदायक पलंग, एलईडी टीवी, सुसज्जित बाथरूम, किचन और डाइनिंग रूम की व्यवस्था है। इसके अलावा बालकनी से पर्यटक जलाशय की लहरों और आसपास की हरियाली का आनंद ले सकते हैं।

प्रत्येक बोट हाउस में 6–7 पर्यटक एक साथ सैर कर सकते हैं। संचालन और सुरक्षा के लिए वन विभाग ने प्रशिक्षित चालक और गार्ड भी तैनात किए हैं।

बड़े पर्यटन स्थलों की तर्ज पर

मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि देश के कई बड़े पर्यटन स्थलों पर हाउसबोट की सुविधा है और उसी तर्ज पर अब दुर्गावती जलाशय में भी यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जुलाई से दिसंबर तक वर्षा ऋतु और सप्ताहांत में बड़ी संख्या में पर्यटक अपने परिवार के साथ यहां घूमने आते हैं।

सावन महीने में गुप्ताधाम जाने वाले श्रद्धालु भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। ऐसे में बोट हाउस न केवल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार और आजीविका के अवसर भी देगा।

See also  सुपौल से बड़ी खबर: ममता कालिया और डॉ. महेंद्र झा को साहित्य अकादमी सम्मान

खासियत: पर्यटक हाउसबोट को रातभर के लिए भी बुक कर सकते हैं। रात में झील के बीच से पहाड़ियों का नज़ारा, चांदनी का प्रतिबिंब और आसपास की झीलों व झरनों का दृश्य अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करेगा।

मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि दुर्गावती जलाशय और गुप्ताधाम क्षेत्र को धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित किया जाए।

उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और अधिकारी मौजूद थे। बोट हाउस जलाशय में उतरते ही पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए।

रेंजर अभय कुमार ने बताया कि फिलहाल हाउसबोट यात्रा के लिए शुल्क तय नहीं किया गया है, लेकिन वरीय अधिकारियों के निर्देश पर जल्द ही किराया निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

source : Trusted Social Media

Ayush Mishra

journalist

Related Posts

विश्व क्षय रोग दिवस 2026: जागरूकता, उम्मीद और स्वस्थ भविष्य की ओर कदम

हर साल 24 मार्च का दिन पूरी दुनिया में एक खास संदेश लेकर आता है—स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और जीवन को सुरक्षित रखने का संकल्प। आज विश्व क्षय रोग दिवस…

कोल्ड स्टोरेज हादसा: कई परिवारों की खुशियां उजड़ी, 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश , प्रयागराज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक बड़ा हादसा सामने आया, जिसने कई परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया। फूलपुर क्षेत्र के चंदौपुर गांव में स्थित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विश्व क्षय रोग दिवस 2026: जागरूकता, उम्मीद और स्वस्थ भविष्य की ओर कदम

विश्व क्षय रोग दिवस 2026: जागरूकता, उम्मीद और स्वस्थ भविष्य की ओर कदम

कोल्ड स्टोरेज हादसा: कई परिवारों की खुशियां उजड़ी, 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत

कोल्ड स्टोरेज हादसा: कई परिवारों की खुशियां उजड़ी, 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत

निर्माण सामग्री महंगी: बढ़ती कीमतों ने रियल एस्टेट सेक्टर की रफ्तार धीमी की

निर्माण सामग्री महंगी: बढ़ती कीमतों ने रियल एस्टेट सेक्टर की रफ्तार धीमी की

मां कात्यायनी: शक्ति, साहस और भक्ति का दिव्य स्वरूप

मां कात्यायनी: शक्ति, साहस और भक्ति का दिव्य स्वरूप

मेहनत रंग लाई! बिहार बोर्ड इंटर में आदित्य नंबर-1, शानदार रहा रिजल्ट

मेहनत रंग लाई! बिहार बोर्ड इंटर में आदित्य नंबर-1, शानदार रहा रिजल्ट

बिहार नई ऊंचाइयों की ओर: पीएम के सहयोग से विकास तेज, 50 लाख रोजगार का लक्ष्य

बिहार नई ऊंचाइयों की ओर: पीएम के सहयोग से विकास तेज, 50 लाख रोजगार का लक्ष्य