बिहार राजस्व सेवा संघ की हड़ताल खत्म, देर शाम बनी सहमति

News Desk : बिहार राजस्व सेवा संघ की हड़ताल खत्म, देर शाम बनी सहमति
बिहार राजस्व सेवा संघ की ओर से सोमवार (02 फरवरी, 2026) से प्रस्तावित हड़ताल दिन ढलते-ढलते समाप्त हो गई। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के साथ हुई देर शाम की बातचीत के बाद इस पर सहमति बनी। बैठक में विभाग के प्रधान सचिव सी.के. अनिल और सचिव जय सिंह भी मौजूद रहे।
राजस्व कर्मचारियों और अंचलाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। बातचीत सकारात्मक रही और इसके बाद हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया गया।
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी और कर्मचारी ईमानदारी से काम करते हैं, उनका मनोबल बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। समाज में अच्छे और गलत—दोनों तरह के लोग होते हैं, लेकिन गलत करने वालों की संख्या कम है।

1000540315 17575836437128895348198615053
धरना प्रदर्श की तस्वीर

तीन सदस्यीय कमेटी का गठन
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमोशन से जुड़ी मांगों और अन्य विषयों के समाधान के लिए एक तीन-स्तरीय कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी सभी पहलुओं को नियमों के तहत जांचेगी और समाधान का रास्ता निकालेगी।
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अच्छा काम करने वालों को सम्मान मिलेगा, जबकि गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कमेटी में कौन शामिल होगा?
संघ के प्रतिनिधियों ने अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी पद के गठन से जुड़ी संवर्गीय आशंकाओं, प्रमोशन एवेन्यू और न्यायालयीय आदेशों से जुड़े मुद्दों को बैठक में विस्तार से रखा। इसके बाद तत्काल प्रभाव से गठित जांच कमेटी में सचिव, अपर सचिव और एक राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी को शामिल किया गया है।
हड़ताल से पहले विभाग का सख्त रुख
गौरतलब है कि अंचलाधिकारियों और राजस्व पदाधिकारियों की हड़ताल की घोषणा के बाद विभाग ने सख्त रुख अपनाया था। प्रधान सचिव की ओर से नोटिस जारी कर अधिकारियों को सरकारी गाड़ी, डोंगल और अभिलेख कक्ष की चाभी लौटाने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया था कि हड़ताल की अवधि में काम नहीं करने पर वेतन नहीं दिया जाएगा।
इसी मुद्दे पर सोमवार सुबह पत्रकारों के सवाल के जवाब में विजय कुमार सिन्हा ने कहा था—
इलाज होता है तो दवा कड़वी लगती है।”

Ayush Mishra

journalist

Related Posts

वैश्विक राजनीति में भारत की बढ़ती ताकत पर बोले एस. जयशंकर, विकास साझेदारी और मानवीय सहायता को बताया नई पहचान

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बदलती भूमिका और बढ़ते प्रभाव को मजबूती से सामने रखा। उन्होंने कहा कि आज…

Read more

Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट सरकार की नई टीम तैयार, बिहार की राजनीति में सत्ता संतुलन का बड़ा संदेश

News Desk: पटना में आज बिहार की राजनीति का एक बड़ा अध्याय लिखा गया, जब Gandhi Maidan में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह के बीच मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने अपनी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वैश्विक राजनीति में भारत की बढ़ती ताकत पर बोले एस. जयशंकर, विकास साझेदारी और मानवीय सहायता को बताया नई पहचान

वैश्विक राजनीति में भारत की बढ़ती ताकत पर बोले एस. जयशंकर, विकास साझेदारी और मानवीय सहायता को बताया नई पहचान

DRDO और भारतीय वायुसेना ने स्वदेशी TARA हथियार का सफल परीक्षण किया, रक्षा क्षेत्र में भारत को बड़ी मजबूती

DRDO और भारतीय वायुसेना ने स्वदेशी TARA हथियार का सफल परीक्षण किया, रक्षा क्षेत्र में भारत को बड़ी मजबूती

Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट सरकार की नई टीम तैयार, बिहार की राजनीति में सत्ता संतुलन का बड़ा संदेश

Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट सरकार की नई टीम तैयार, बिहार की राजनीति में सत्ता संतुलन का बड़ा संदेश

बंगाल की राजनीति में बढ़ा तनाव, चुनावी नतीजों के बाद ममता बनर्जी ने इस्तीफे की अटकलों को किया खारिज

बंगाल की राजनीति में बढ़ा तनाव, चुनावी नतीजों के बाद ममता बनर्जी ने इस्तीफे की अटकलों को किया खारिज

रेलवे परियोजनाओं को मिली मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी; पीएम मोदी ने बताया विकास की बड़ी पहल

रेलवे परियोजनाओं को मिली मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी; पीएम मोदी ने बताया विकास की बड़ी पहल

KKR की शानदार जीत: वरुण-नरेन की स्पिन जोड़ी ने पलटा मैच, हैदराबाद पर बड़ी जीत

KKR की शानदार जीत: वरुण-नरेन की स्पिन जोड़ी ने पलटा मैच, हैदराबाद पर बड़ी जीत