पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन: देश-विदेश से शुभकामनाओं की बौछार, जनता का जताया आभार

न्यूज़ डेस्क पटना :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर देश और दुनिया से शुभकामनाओं का सैलाब उमड़ा। कई देशों के नेताओं से लेकर आम जनता तक ने उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने इन शुभकामनाओं पर आभार जताते हुए कहा कि यह स्नेह उन्हें और अधिक ऊर्जा और समर्पण के साथ काम करने की प्रेरणा देता है।

पीएम मोदी का संकल्प: विकसित भारत की दिशा में काम

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (Twitter) पर लिखा –
“जनशक्ति का आभार। देश-विदेश से मिले अनगिनत शुभकामनाओं और आशीर्वादों से मैं सचमुच अभिभूत हूं। यह विश्वास मेरे लिए अपार शक्ति का स्रोत है। मैं इसे केवल अपने लिए नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक आशीर्वाद मानता हूं।”

उन्होंने आगे कहा कि वे विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए और भी अधिक ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने सभी के उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की भी कामना की।

सामाजिक सेवा कार्यों की सराहना

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि पूरे भारत में लोग सामाजिक सेवा के विभिन्न कार्य कर रहे हैं। यही सकारात्मकता और अच्छाई हमारे समाज को जीवंत रखती है और हमें चुनौतियों का सामना करने की ताकत देती है। उन्होंने ऐसे प्रयासों में शामिल सभी लोगों की सराहना की।

यूरोपीय संघ की अध्यक्ष का फोन

इस खास मौके पर यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भी प्रधानमंत्री मोदी को फ़ोन कर शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के लिए अगले वर्ष भारत आने का निमंत्रण भी दोहराया।

Ayush Mishra

journalist

Related Posts

13 फ़रवरी 2026 का राशिफल (शुक्रवार)

आज चंद्रमा का प्रभाव भावनाओं और रिश्तों पर रहेगा, वहीं शुक्रवार होने से प्रेम, सौंदर्य, पैसा और आराम से जुड़े फैसले ज़्यादा असर डालेंगे। कई राशियों के लिए आज रिश्ते…

Read more

Continue reading
देशभर में लागू हुआ नया प्रोटोकॉल, राष्ट्रीय गीत-राष्ट्रगान का तय हुआ क्रम

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ को लेकर एक स्पष्ट नियमावली जारी कर दी है। गृह मंत्रालय के निर्देश के अनुसार, जब भी दोनों…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *