महात्मा गांधी को पहनाया BJP टोपी और हाथों में दिया पार्टी का झंडा : बवाल

न्यूज डेस्क पटना : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड से एक विवादित तस्वीर सामने आने के बाद राजनीति गरमा गई है। मीनापुर हाई स्कूल के मुख्य द्वार पर लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किसी ने बीजेपी की टोपी पहनाई, गले में पार्टी का पट्टा डाल दिया और हाथ में झंडा पकड़ा दिया। इस घटना के सामने आते ही विपक्ष को सरकार पर हमला करने का मौका मिल गया है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार (13 सितंबर, 2025) को मीनापुर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया था। आरोप है कि इसी दौरान कार्यकर्ताओं की ओर से यह कदम उठाया गया।

इस मामले पर आरजेडी विधायक मुन्ना यादव ने बीजेपी को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि, “यह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान है। बीजेपी बार-बार समाज को बांटने और माहौल बिगाड़ने का काम करती है। मीनापुर शहीदों और क्रांतिकारियों की धरती है, यहां इस तरह का कुकृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा कि गांधी जी की प्रतिमा को अपवित्र कर दिया गया था, इसलिए उसे गंगाजल से धोकर पुनः पवित्र किया गया है। साथ ही उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए जनता से अपील की कि आने वाले चुनाव में इसका जवाब ज़रूर दिया जाए।

यह पूरा मामला चुनावी मौसम में सामने आया है, ऐसे में राजनीतिक सरगर्मी तेज होना तय माना जा रहा है। अब देखना होगा कि स्थानीय प्रशासन इस विवाद पर क्या रुख अपनाता है और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।

news source trusted social media 

Ayush Mishra

journalist

Related Posts

खान सर फायरिंग मामले में पुलिस की कार्रवाई, कोचिंग संस्थानों की प्रतिस्पर्धा पर सरकार सख्त

पटना। बिहार की राजधानी पटना में चर्चित शिक्षाविद और यूट्यूबर फैसल खान, जिन्हें छात्र समुदाय में “खान सर” के नाम से जाना जाता है, हाल ही में हुए फायरिंग और…

Read more

महाराष्ट्र में जन्म के समय लिंगानुपात चिंता का विषय, सुधार के बावजूद राष्ट्रीय औसत से पीछे

मुंबई। महाराष्ट्र में स्वास्थ्य सेवाओं और मातृ-शिशु देखभाल के क्षेत्र में प्रगति दर्ज की गई है, लेकिन जन्म के समय लड़कियों और लड़कों के अनुपात को लेकर राज्य की स्थिति…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

खान सर फायरिंग मामले में पुलिस की कार्रवाई, कोचिंग संस्थानों की प्रतिस्पर्धा पर सरकार सख्त

खान सर फायरिंग मामले में पुलिस की कार्रवाई, कोचिंग संस्थानों की प्रतिस्पर्धा पर सरकार सख्त

महाराष्ट्र में जन्म के समय लिंगानुपात चिंता का विषय, सुधार के बावजूद राष्ट्रीय औसत से पीछे

महाराष्ट्र में जन्म के समय लिंगानुपात चिंता का विषय, सुधार के बावजूद राष्ट्रीय औसत से पीछे

वित्त वर्ष 2025-26 में 7.7% GDP वृद्धि का अनुमान, भारतीय अर्थव्यवस्था ने दिखाई मजबूत रफ्तार

वित्त वर्ष 2025-26 में 7.7% GDP वृद्धि का अनुमान, भारतीय अर्थव्यवस्था ने दिखाई मजबूत रफ्तार

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: प्रकृति को बचाने का संकल्प लेने का दिन

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: प्रकृति को बचाने का संकल्प लेने का दिन

मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, ICU में भर्ती 5 मरीजों की मौत, कई घायल

मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, ICU में भर्ती 5 मरीजों की मौत, कई घायल

मारुति सुजुकी ने पेश की भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार, एथेनॉल आधारित तकनीक से मिलेगी नई दिशा

मारुति सुजुकी ने पेश की भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार, एथेनॉल आधारित तकनीक से मिलेगी नई दिशा