Jessica Radcliffe Orca वीडियो: क्या सच है और क्या झूठ?

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे TikTok, Facebook और X (पूर्व में Twitter) पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया गया कि मरीन ट्रेनर Jessica Radcliffe को एक ऑर्का व्हेल ने हमला किया और पानी में खींच लिया। कई पोस्ट्स में कहा गया कि ट्रेनर की मौके पर ही मौत हो गई।

कोई भी प्रमाण नहीं है इस घटना का

जाँच में यह सामने आया कि इस घटना का कोई वास्तविक आधार नहीं है। न तो किसी मरीन पार्क ने और न ही कोई विश्वसनीय न्यूज़ आउटलेट ने “Jessica Radcliffe” नाम की ट्रेनर के साथ ऐसा हादसा दर्ज किया है।

The Star ने बताया कि वीडियो पूरी तरह फिक्शनल है और इसमें आवाज़ें भी कृत्रिम (AI-generated) हैं। फॉरेंसिक विश्लेषण में वीडियो के पानी की गति और कुछ दृश्य असामान्य पाए गए, जिससे यह स्पष्ट है कि वीडियो में AI तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

AI तकनीक से बना वायरल वीडियो

Forbes ने इस वीडियो को “हॉक्स” कहा। अगर ऐसा हादसा हुआ होता, तो वैश्विक मीडिया ने इसे जरूर कवर किया होता। Economic Times ने भी पुष्टि की कि न “Jessica Radcliffe” नाम की कोई ट्रेनर है और न ही ऐसा कोई रिकॉर्डेड हादसा हुआ है।

यह वीडियो पुराने वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है, जैसे कि 2010 में Dawn Brancheau और 2009 में Alexis Martinez की ऑर्का दुर्घटनाएं। लेकिन Radcliffe की कहानी के लिए कोई प्रमाण मौजूद नहीं है।https://x.com/i/status/1955538296555311288

viral video

वायरल वीडियो क्यों फैलते हैं

अत्यधिक भावनात्मक और वास्तविक दिखने वाले वीडियो जल्दी वायरल होते हैं। ये क्लिप्स समुद्री जीवों की सुरक्षा और खतरे के मुद्दों को सनसनीखेज़ तरीके से दिखाते हैं। AI तकनीक इसे और भी विश्वसनीय बनाती है, जिससे लोग बिना जाँच शेयर करने लगते हैं।

See also  हमले के बाद गर्भवती दिल्ली SWAT कमांडो की मौत, जांच में जुटी पुलिस

सत्यापन क्यों ज़रूरी है

“Jessica Radcliffe ऑर्का हमला” पूरी तरह से झूठा है। न तो कोई ट्रेनर इस नाम से मौजूद है और न ही कोई हादसा हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे AI-जनरेटेड वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमेशा विश्वसनीय स्रोतों से जांच करना जरूरी है।

Ayush Mishra

journalist

Related Posts

खान सर फायरिंग मामले में पुलिस की कार्रवाई, कोचिंग संस्थानों की प्रतिस्पर्धा पर सरकार सख्त

पटना। बिहार की राजधानी पटना में चर्चित शिक्षाविद और यूट्यूबर फैसल खान, जिन्हें छात्र समुदाय में “खान सर” के नाम से जाना जाता है, हाल ही में हुए फायरिंग और…

Read more

डिजिटल अरेस्ट ठगी पर बड़ी कार्रवाई: 9,400 व्हाट्सऐप अकाउंट्स पर बैन, जांच तेज

नई दिल्ली: देश में तेजी से बढ़ रहे साइबर फ्रॉड, खासकर “डिजिटल अरेस्ट” जैसे मामलों पर लगाम कसने के लिए बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप ने सुप्रीम…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

खान सर फायरिंग मामले में पुलिस की कार्रवाई, कोचिंग संस्थानों की प्रतिस्पर्धा पर सरकार सख्त

खान सर फायरिंग मामले में पुलिस की कार्रवाई, कोचिंग संस्थानों की प्रतिस्पर्धा पर सरकार सख्त

महाराष्ट्र में जन्म के समय लिंगानुपात चिंता का विषय, सुधार के बावजूद राष्ट्रीय औसत से पीछे

महाराष्ट्र में जन्म के समय लिंगानुपात चिंता का विषय, सुधार के बावजूद राष्ट्रीय औसत से पीछे

वित्त वर्ष 2025-26 में 7.7% GDP वृद्धि का अनुमान, भारतीय अर्थव्यवस्था ने दिखाई मजबूत रफ्तार

वित्त वर्ष 2025-26 में 7.7% GDP वृद्धि का अनुमान, भारतीय अर्थव्यवस्था ने दिखाई मजबूत रफ्तार

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: प्रकृति को बचाने का संकल्प लेने का दिन

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: प्रकृति को बचाने का संकल्प लेने का दिन

मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, ICU में भर्ती 5 मरीजों की मौत, कई घायल

मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, ICU में भर्ती 5 मरीजों की मौत, कई घायल

मारुति सुजुकी ने पेश की भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार, एथेनॉल आधारित तकनीक से मिलेगी नई दिशा

मारुति सुजुकी ने पेश की भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार, एथेनॉल आधारित तकनीक से मिलेगी नई दिशा