बिहार में शराबबंदी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 41 हजार लीटर स्पिरिट जब्त

Bihar Sharab japt.  बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बाद भी बाहरी राज्यों से अवैध शराब और स्पिरिट की तस्करी की कोशिशें जारी हैं। इसी क्रम में बिहार मद्यनिषेध इकाई को गुप्त सूचना मिली कि झारखंड के रास्ते बड़ी मात्रा में स्पिरिट की खेप बिहार भेजी जा रही है।

सूचना मिलते ही विशेष अभियान दल ने झारखंड पुलिस के सहयोग से त्वरित कार्रवाई की। 15 सितंबर 2025 को निमियाघाट थाना क्षेत्र, जिला गिरिडीह (झारखंड) में छापेमारी की गई। इस दौरान दो चारपहिया वाहनों और एक गोदाम से लगभग 41,600 लीटर स्पिरिट बरामद की गई। मौके से 05 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

fb img 17579199843731371501669130824803
जप्त शराब


मद्यनिषेध इकाई की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, बरामद की गई स्पिरिट बिहार में अवैध शराब बनाने के लिए लाई जा रही थी। इतनी बड़ी मात्रा में स्पिरिट पकड़े जाने को बिहार पुलिस की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पुलिस सख्त कदम उठाती रहेगी।

गौरतलब है कि बिहार सरकार ने राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू की है और इसके तहत न सिर्फ शराब की बिक्री और सेवन, बल्कि इसके अवैध परिवहन और भंडारण को भी गंभीर अपराध माना जाता है। पुलिस लगातार निगरानी कर रही है ताकि राज्य में शराबबंदी कानून का उल्लंघन न हो।

इस कार्रवाई को लेकर बिहार पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जानकारी साझा की और लोगों से अपील की कि यदि कहीं अवैध शराब या स्पिरिट की गतिविधि की सूचना मिले, तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें।

(स्रोत: बिहार पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स)

Ayush Mishra

journalist

Related Posts

बिहार के तालाब बने ‘मिनी इंडस्ट्री’, मछली पालन से बढ़ी कमाई

बिहार में मत्स्य पालन अब सिर्फ परंपरागत काम नहीं रहा, बल्कि यह तेजी से उभरता हुआ वैज्ञानिक और लाभकारी व्यवसाय बन चुका है। सरकारी योजनाओं, आधुनिक तकनीक और बढ़ती मांग…

Read more

Continue reading
एक कॉल से ठप हुई अदालत, घंटों चली सर्च ऑपरेशन

शहर में एक बार फिर न्यायिक व्यवस्था को लेकर हलचल मच गई, जब सिविल कोर्ट को धमकी मिलने की सूचना सामने आई। जैसे ही पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी मिली,…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *