GST Council Meeting: त्योहारों से पहले सस्ता हुआ रोज़मर्रा का सामान

न्यूज़ डेस्क :  देश की जनता के लिए बड़ी राहत की खबर है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में 3 सितंबर को हुई 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में रोज़मर्रा में इस्तेमाल होने वाले कई सामानों पर टैक्स घटाने का फैसला लिया गया है। यह नई दरें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी।

बैठक के बाद वित्त मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राज्यों की सहमति से जीएसटी दरों को सरल और युक्तिसंगत बनाया गया है। इसका सीधा फायदा आम उपभोक्ताओं को मिलेगा।

अब इन चीज़ों पर लगेगा सिर्फ 5% जीएसटी

  • हेयर ऑयल, शैंपू, टूथपेस्ट, साबुन, टूथ ब्रश और शेविंग क्रीम

  • बटर, घी, चीज और डेयरी स्प्रेड्स

  • पैकेज्ड नमकीन, भुजिया और मिक्सचर

  • बर्तन

  • सिलाई मशीनें और उनके पार्ट्स

  • बच्चों की फीडिंग बोतलें, नैपकिन्स और क्लिनिकल डायपर्स

  • Gz8B ZW4AAW7nX
    GST Council

मध्यम वर्ग को राहत – 18% जीएसटी स्लैब में आए ये सामान

सरकार ने उन प्रोडक्ट्स पर भी टैक्स घटाया है जिन्हें मध्यम वर्ग अपनी ज़रूरत या आकांक्षा समझता है। अब इन पर 18% जीएसटी लगेगा:

  • एयर कंडीशनिंग मशीनें

  • सभी प्रकार के टीवी

  • डिशवॉशिंग मशीनें

  • छोटी कारें

  • 300 सीसी से कम इंजन वाली मोटर साइकिलें

28% से घटकर 18% पर आए ये प्रोडक्ट

  • सीमेंट

  • छोटी कारें और 300 सीसी से कम मोटरसाइकिलें

  • बसें, ट्रक और एम्बुलेंस

  • सभी ऑटो पार्ट्स

  • तिपहिया वाहन

इन पर देना होगा 40% टैक्स

कुछ उत्पादों पर विशेष 40% जीएसटी लगाया जाएगा। इनमें शामिल हैं:

  • पान मसाला

  • तंबाकू और सिगरेट

  • अतिरिक्त चीनी वाले कार्बोनेटेड ड्रिंक

त्योहारों से पहले बड़ी राहत

दिवाली ही नहीं बल्कि नवरात्रि से पहले ही यह फैसला लागू होने जा रहा है। यानी रोज़मर्रा के इस्तेमाल की ज़रूरी चीज़ों से लेकर किचन और बच्चों की ज़रूरतों तक—सब कुछ सस्ता हो जाएगा। इससे त्योहारों की तैयारी कर रही आम जनता को सीधी राहत मिलेगी।

See also  होर्मुज संकट गहराया: सहयोगी देशों को राहत, अन्य पर शुल्क का प्रस्ताव

Ayush Mishra

journalist

Related Posts

महाराष्ट्र में जन्म के समय लिंगानुपात चिंता का विषय, सुधार के बावजूद राष्ट्रीय औसत से पीछे

मुंबई। महाराष्ट्र में स्वास्थ्य सेवाओं और मातृ-शिशु देखभाल के क्षेत्र में प्रगति दर्ज की गई है, लेकिन जन्म के समय लड़कियों और लड़कों के अनुपात को लेकर राज्य की स्थिति…

Read more

वित्त वर्ष 2025-26 में 7.7% GDP वृद्धि का अनुमान, भारतीय अर्थव्यवस्था ने दिखाई मजबूत रफ्तार

नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था ने एक बार फिर अपनी मजबूती का परिचय दिया है। वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में देश की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि दर 7.7…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

खान सर फायरिंग मामले में पुलिस की कार्रवाई, कोचिंग संस्थानों की प्रतिस्पर्धा पर सरकार सख्त

खान सर फायरिंग मामले में पुलिस की कार्रवाई, कोचिंग संस्थानों की प्रतिस्पर्धा पर सरकार सख्त

महाराष्ट्र में जन्म के समय लिंगानुपात चिंता का विषय, सुधार के बावजूद राष्ट्रीय औसत से पीछे

महाराष्ट्र में जन्म के समय लिंगानुपात चिंता का विषय, सुधार के बावजूद राष्ट्रीय औसत से पीछे

वित्त वर्ष 2025-26 में 7.7% GDP वृद्धि का अनुमान, भारतीय अर्थव्यवस्था ने दिखाई मजबूत रफ्तार

वित्त वर्ष 2025-26 में 7.7% GDP वृद्धि का अनुमान, भारतीय अर्थव्यवस्था ने दिखाई मजबूत रफ्तार

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: प्रकृति को बचाने का संकल्प लेने का दिन

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: प्रकृति को बचाने का संकल्प लेने का दिन

मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, ICU में भर्ती 5 मरीजों की मौत, कई घायल

मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, ICU में भर्ती 5 मरीजों की मौत, कई घायल

मारुति सुजुकी ने पेश की भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार, एथेनॉल आधारित तकनीक से मिलेगी नई दिशा

मारुति सुजुकी ने पेश की भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार, एथेनॉल आधारित तकनीक से मिलेगी नई दिशा