उन्नति के 20 साल – युवा संवाद” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जद(यू) युवा प्रकोष्ठ की बैठक

पटना। जनता दल (यूनाइटेड) युवा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित “उन्नति के 20 साल – युवा संवाद” कार्यक्रम के तहत 12 टीमें आगामी 20 अगस्त से राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगी। इस अभियान के माध्यम से युवाओं से संवाद स्थापित कर विकास के बीस वर्षों की उपलब्धियों को साझा किया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जद(यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में प्रकोष्ठ के तमाम पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से भी जुड़े।

बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा रहे, जबकि अध्यक्षता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री नीतीश पटेल ने की। इस अवसर पर सत्तारूढ़ दल के उपनेता सह कोषाध्यक्ष श्री ललन कुमार सर्राफ, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह (गांधी जी), साथ ही प्रशांत राज, हिमांशु पाण्डेय, राकेश भारती, आलोक चंद्र गौतम सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम के तहत युवा प्रकोष्ठ की टीमें विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जनता के बीच संवाद करेंगी और जद(यू) सरकार द्वारा बीते दो दशकों में किए गए विकास कार्यों की जानकारी साझा करेंगी

See also  शहीदों के परिवारों के लिए बड़ा सम्मान: अब खेती के लिए मिलेगी जमीन

Ayush Mishra

journalist

Related Posts

निर्माण सामग्री महंगी: बढ़ती कीमतों ने रियल एस्टेट सेक्टर की रफ्तार धीमी की

पटना | देशभर में निर्माण सामग्री की लगातार बढ़ती कीमतों ने अब रियल एस्टेट सेक्टर की गति पर असर डालना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ हफ्तों में सीमेंट, सरिया,…

मेहनत रंग लाई! बिहार बोर्ड इंटर में आदित्य नंबर-1, शानदार रहा रिजल्ट

पटना, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया रिकॉर्ड…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विश्व क्षय रोग दिवस 2026: जागरूकता, उम्मीद और स्वस्थ भविष्य की ओर कदम

विश्व क्षय रोग दिवस 2026: जागरूकता, उम्मीद और स्वस्थ भविष्य की ओर कदम

कोल्ड स्टोरेज हादसा: कई परिवारों की खुशियां उजड़ी, 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत

कोल्ड स्टोरेज हादसा: कई परिवारों की खुशियां उजड़ी, 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत

निर्माण सामग्री महंगी: बढ़ती कीमतों ने रियल एस्टेट सेक्टर की रफ्तार धीमी की

निर्माण सामग्री महंगी: बढ़ती कीमतों ने रियल एस्टेट सेक्टर की रफ्तार धीमी की

मां कात्यायनी: शक्ति, साहस और भक्ति का दिव्य स्वरूप

मां कात्यायनी: शक्ति, साहस और भक्ति का दिव्य स्वरूप

मेहनत रंग लाई! बिहार बोर्ड इंटर में आदित्य नंबर-1, शानदार रहा रिजल्ट

मेहनत रंग लाई! बिहार बोर्ड इंटर में आदित्य नंबर-1, शानदार रहा रिजल्ट

बिहार नई ऊंचाइयों की ओर: पीएम के सहयोग से विकास तेज, 50 लाख रोजगार का लक्ष्य

बिहार नई ऊंचाइयों की ओर: पीएम के सहयोग से विकास तेज, 50 लाख रोजगार का लक्ष्य