भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला: दुबई में टकराव से पहले राजनीति गरमाई

न्यूज़ डेस्क  पटना :  पहलगाम हमले के बाद पहला मैच

एशिया कप 2025 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महामुकाबला खेला जाना है। यह मुकाबला इसलिए खास है क्योंकि कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पहली बार दोनों देशों की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं।

ओवैसी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार से तीखे सवाल किए। उन्होंने कहा कि “क्या इस मैच से होने वाला आर्थिक लाभ पहलगाम में मारे गए 26 निर्दोष नागरिकों की जान से अधिक महत्वपूर्ण है?”
ओवैसी ने बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि अगर सरकार सख्त है तो पाकिस्तान से खेलने से इनकार क्यों नहीं करती।

‘क्या 26 जान से ज्यादा अहम पैसा?’

ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि –
“जब आपने कहा था कि खून और पानी साथ-साथ नहीं बह सकते, बातचीत और आतंकवाद साथ-साथ नहीं चल सकते, तो अब यह मैच किस संदेश के लिए खेला जा रहा है? बीसीसीआई को भले ही हजारों करोड़ रुपये मिलें, लेकिन क्या यह रकम 26 जानों से ज्यादा कीमती है?”

विपक्ष ने किया बहिष्कार की मांग

कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त समेत कई विपक्षी दलों ने भारत की इस मैच में भागीदारी पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि सरकार का यह फैसला उसके ही “आतंकवाद से बातचीत नहीं” वाले रुख के खिलाफ है। दत्त ने कहा कि एक ओर आप ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हैं और दूसरी ओर पाकिस्तान से क्रिकेट खेलते हैं।

See also  ऑनलाइन शादी बनी ऑनलाइन ठगी, कानून ने पूछा– जिम्मेदार कौन?

सरकार पर बढ़ा दबाव

इस महामुकाबले को लेकर अब सिर्फ खेल जगत ही नहीं, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी हलचल बढ़ गई है। विपक्षी दलों का कहना है कि यह मुकाबला सिर्फ खेल नहीं बल्कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति का भी इम्तिहान है।

Ayush Mishra

journalist

Related Posts

कोल्ड स्टोरेज हादसा: कई परिवारों की खुशियां उजड़ी, 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश , प्रयागराज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक बड़ा हादसा सामने आया, जिसने कई परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया। फूलपुर क्षेत्र के चंदौपुर गांव में स्थित…

निर्माण सामग्री महंगी: बढ़ती कीमतों ने रियल एस्टेट सेक्टर की रफ्तार धीमी की

पटना | देशभर में निर्माण सामग्री की लगातार बढ़ती कीमतों ने अब रियल एस्टेट सेक्टर की गति पर असर डालना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ हफ्तों में सीमेंट, सरिया,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विश्व क्षय रोग दिवस 2026: जागरूकता, उम्मीद और स्वस्थ भविष्य की ओर कदम

विश्व क्षय रोग दिवस 2026: जागरूकता, उम्मीद और स्वस्थ भविष्य की ओर कदम

कोल्ड स्टोरेज हादसा: कई परिवारों की खुशियां उजड़ी, 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत

कोल्ड स्टोरेज हादसा: कई परिवारों की खुशियां उजड़ी, 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत

निर्माण सामग्री महंगी: बढ़ती कीमतों ने रियल एस्टेट सेक्टर की रफ्तार धीमी की

निर्माण सामग्री महंगी: बढ़ती कीमतों ने रियल एस्टेट सेक्टर की रफ्तार धीमी की

मां कात्यायनी: शक्ति, साहस और भक्ति का दिव्य स्वरूप

मां कात्यायनी: शक्ति, साहस और भक्ति का दिव्य स्वरूप

मेहनत रंग लाई! बिहार बोर्ड इंटर में आदित्य नंबर-1, शानदार रहा रिजल्ट

मेहनत रंग लाई! बिहार बोर्ड इंटर में आदित्य नंबर-1, शानदार रहा रिजल्ट

बिहार नई ऊंचाइयों की ओर: पीएम के सहयोग से विकास तेज, 50 लाख रोजगार का लक्ष्य

बिहार नई ऊंचाइयों की ओर: पीएम के सहयोग से विकास तेज, 50 लाख रोजगार का लक्ष्य