विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक उलटफेर, भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के अध्यक्ष आशुतोष कुमार BJP में शामिल

पटना। बिहार की राजनीति में भूमिहार समाज को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। 3 मई 2022 को पटना के बापू सभागार में भगवान परशुराम जयंती समारोह के मंच पर जब राजद नेता तेजस्वी यादव शामिल हुए थे, तब इस घटना ने सबका ध्यान खींचा था। तेजस्वी ने उस दिन अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि “सामाजिक न्याय का मतलब किसी को बाहर करना नहीं बल्कि सबको साथ लेकर आगे बढ़ना है।”

इस मौके पर भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार की भूमिका अहम रही थी। माना जाता है कि उन्होंने ही भूमिहार समाज और राजद के बीच संवाद की पहल की थी। हालांकि बाद में आशुतोष कुमार ने अपनी राजनीतिक पारी अलग से शुरू करते हुए राष्ट्रीय जन जन पार्टी बनाई और 2024 लोकसभा चुनाव में जहानाबाद से किस्मत आजमाई, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी।

अब BJP में शामिल

अब विधानसभा चुनाव 2025 से पहले आशुतोष कुमार ने अपनी नई राजनीतिक राह चुन ली है। मंगलवार की सुबह वे अपने समर्थकों के साथ पटना स्थित बीजेपी दफ्तर पहुंचे और औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच स्थान मिला और मंच पर वे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के साथ नजर आए।

फैसले के पीछे की वजह

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि हाल के दिनों में कुछ बयानों और नारों के कारण सवर्ण समाज, खासतौर पर भूमिहार वर्ग में नाराजगी देखी जा रही थी। ऐसे माहौल में आशुतोष कुमार ने अपनी रणनीति बदलते हुए बीजेपी का रुख किया।

See also  मुंगेर में कांग्रेस की कमज़ोर पकड़, वोटर अधिकार यात्रा में दिखा राजद का दबदबा

आशुतोष के इस कदम से बिहार की राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं, क्योंकि वे भूमिहार समाज में एक प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। हालांकि समाज के भीतर उनका विरोध भी देखने को मिला था, खासकर तब जब उन्होंने तेजस्वी यादव को परशुराम जयंती समारोह में आमंत्रित किया था।

Ayush Mishra

journalist

Related Posts

ईरान के फैसले से भारत समेत कई देशों को राहत, होर्मुज जलमार्ग खुला

तेहरान: मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। ईरान ने भारत सहित पांच देशों के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम होर्मुज…

एक्यू वैज्ञानिकों का अनोखा नवाचार: अंडे के छिलकों से तैयार किया पानी साफ करने वाला स्मार्ट फिल्टर

पटना/बिहार: बिहार के युवाओं ने एक बार फिर अपने नवाचार से देश का ध्यान आकर्षित किया है। इस बार कुछ प्रतिभाशाली छात्रों ने एक ऐसा अनोखा और पर्यावरण-अनुकूल समाधान तैयार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रामनवमी 2026: देशभर में आस्था, भक्ति और उत्साह का संगम

रामनवमी 2026: देशभर में आस्था, भक्ति और उत्साह का संगम

तेल संकट के बीच इन देशों ने अपनाए खास उपाय, आम लोगों को राहत देने की कोशिश

तेल संकट के बीच इन देशों ने अपनाए खास उपाय, आम लोगों को राहत देने की कोशिश

एशिया में तनाव का असर: आर्थिक रफ्तार थमने और महंगाई बढ़ने की आशंका

एशिया में तनाव का असर: आर्थिक रफ्तार थमने और महंगाई बढ़ने की आशंका

बाबा बैद्यनाथ मंदिर के दानपात्रों में पहली बार मिली पाकिस्तानी करेंसी, बढ़ी सुरक्षा चिंता

बाबा बैद्यनाथ मंदिर के दानपात्रों में पहली बार मिली पाकिस्तानी करेंसी, बढ़ी सुरक्षा चिंता

नवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा: भक्ति, शक्ति और सिद्धियों का संगम

नवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा: भक्ति, शक्ति और सिद्धियों का संगम

ईरान के फैसले से भारत समेत कई देशों को राहत, होर्मुज जलमार्ग खुला

ईरान के फैसले से भारत समेत कई देशों को राहत, होर्मुज जलमार्ग खुला