पटना के अटल पथ पर बवाल, गाड़ियों में आग और पुलिस पर हमला

न्यूज़ डेस्क पटना :  पटना के अटल पथ पर सोमवार की शाम हालात अचानक बिगड़ गए। बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन करने पहुंचे और देखते ही देखते माहौल उग्र हो गया। भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

इंद्रपुरी कांड से जुड़ा गुस्सा

Screenshot 2025 08 25 233653
उपद्रवी को ले जाती पुलिस

दरअसल, 15 अगस्त को पटना के इंद्रपुरी इलाके में दो मासूम बच्चों की लाश एक कार से बरामद हुई थी। इस मामले में पुलिस की जांच से नाराज लोग सोमवार को अटल पथ पर जुटे। शाम करीब 6 बजे भीड़ ने प्रदर्शन शुरू किया और धीरे-धीरे हालात काबू से बाहर हो गए।

VVIP गाड़ियों पर हमला, पुलिसकर्मी घायल

गुस्साई भीड़ ने न सिर्फ सड़क जाम कर दिया, बल्कि वहां से गुजर रही गाड़ियों पर पथराव किया और कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। एक VVIP गाड़ी को भी निशाना बनाया गया। हालात इतने बिगड़े कि कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए और उन्हें पीछे हटना पड़ा।

वाहनों में आगजनी और मारपीट

उग्र भीड़ ने एक स्कॉर्पियो, डायल 112 की बाइक समेत कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। राहगीरों के साथ मारपीट की गई, महिलाओं के साथ अभद्रता की घटनाएं भी सामने आईं। सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने की हवाई फायरिंग

स्थिति को काबू में करने के लिए सिटी एसपी दीक्षा के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। भीड़ के हमले के बाद पुलिस ने हवाई फायरिंग की और धीरे-धीरे हालात को नियंत्रित किया।

SSP का बयान

पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि इंद्रपुरी में मिले दोनों बच्चों की मौत मामले की जांच अभी जारी है। अब तक हत्या का कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है। लेकिन अटल पथ पर जो बवाल हुआ, वह पूरी तरह से कानून के खिलाफ है। इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों को जेल भेजा जाएगा।

Ayush Mishra

journalist

Related Posts

Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट सरकार की नई टीम तैयार, बिहार की राजनीति में सत्ता संतुलन का बड़ा संदेश

News Desk: पटना में आज बिहार की राजनीति का एक बड़ा अध्याय लिखा गया, जब Gandhi Maidan में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह के बीच मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने अपनी…

Read more

छोटे सिलेंडर की कीमत में उछाल, गैस मजदूरों और आम लोगों पर बढ़ा आर्थिक दबाव

पटना रसोई गैस से जुड़ी लागत में एक बार फिर बढ़ोतरी ने आम लोगों और छोटे कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर छोटे सिलेंडर की कीमतों में हुई तेज…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वैश्विक राजनीति में भारत की बढ़ती ताकत पर बोले एस. जयशंकर, विकास साझेदारी और मानवीय सहायता को बताया नई पहचान

वैश्विक राजनीति में भारत की बढ़ती ताकत पर बोले एस. जयशंकर, विकास साझेदारी और मानवीय सहायता को बताया नई पहचान

DRDO और भारतीय वायुसेना ने स्वदेशी TARA हथियार का सफल परीक्षण किया, रक्षा क्षेत्र में भारत को बड़ी मजबूती

DRDO और भारतीय वायुसेना ने स्वदेशी TARA हथियार का सफल परीक्षण किया, रक्षा क्षेत्र में भारत को बड़ी मजबूती

Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट सरकार की नई टीम तैयार, बिहार की राजनीति में सत्ता संतुलन का बड़ा संदेश

Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट सरकार की नई टीम तैयार, बिहार की राजनीति में सत्ता संतुलन का बड़ा संदेश

बंगाल की राजनीति में बढ़ा तनाव, चुनावी नतीजों के बाद ममता बनर्जी ने इस्तीफे की अटकलों को किया खारिज

बंगाल की राजनीति में बढ़ा तनाव, चुनावी नतीजों के बाद ममता बनर्जी ने इस्तीफे की अटकलों को किया खारिज

रेलवे परियोजनाओं को मिली मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी; पीएम मोदी ने बताया विकास की बड़ी पहल

रेलवे परियोजनाओं को मिली मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी; पीएम मोदी ने बताया विकास की बड़ी पहल

KKR की शानदार जीत: वरुण-नरेन की स्पिन जोड़ी ने पलटा मैच, हैदराबाद पर बड़ी जीत

KKR की शानदार जीत: वरुण-नरेन की स्पिन जोड़ी ने पलटा मैच, हैदराबाद पर बड़ी जीत