प्रधानमंत्री मोदी करेंगे यूईआर-2 का उद्घाटन, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

न्यूज़ डेस्क पटना :  दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूईआर-2 (अर्बन एक्सटेंशन रोड-2) का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए राजधानी पुलिस ने कई मार्गों पर अस्थायी बदलाव करने की घोषणा की है।

ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए नागरिकों से अपील की है कि वे प्रभावित रास्तों की जगह वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। पुलिस के अनुसार भगवान महावीर रोड, बवाना रोड, कंझावला रोड, कंझावला लिंक रोड और बादशाह दहिया मार्ग पर यातायात बाधित रहेगा।

वाणिज्यिक वाहनों पर पाबंदी

सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक रिंग रोड से रोहिणी की ओर जाने वाले मार्ग पर व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने कहा है कि वाहन चालक केएन काटजू मार्ग और रोहिणी जेल मार्ग का इस्तेमाल कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।

इसके अलावा, मधुबन चौक, बाहरी रिंग रोड-केएन काटजू मार्ग क्रॉसिंग, बाहरी रिंग रोड-जेल रोड क्रॉसिंग, दीपाली चौक, जयपुर गोल्डन अस्पताल क्रॉसिंग, महादेव चौक, पंसाली चौक, काली चौक, वजीरपुर डिपो, संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर, बवाना रोड, बरवाला चौक, रोहिणी सेक्टर-35/36 क्रॉसिंग और कबूतर चौक से आगे वाणिज्यिक वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी।

यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग

पुलिस ने मुकुंदपुर चौक और मधुबन चौक से नांगलोई की ओर जाने वालों को सलाह दी है कि वे यूईआर-2 की बजाय पीरागढ़ी से रोहतक रोड का इस्तेमाल करें। वहीं, भगवान महावीर मार्ग और काली चौक से आगे केवल वही लोग जा सकेंगे जिन्हें उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति प्राप्त है।

Ayush Mishra

journalist

Related Posts

खान सर फायरिंग मामले में पुलिस की कार्रवाई, कोचिंग संस्थानों की प्रतिस्पर्धा पर सरकार सख्त

पटना। बिहार की राजधानी पटना में चर्चित शिक्षाविद और यूट्यूबर फैसल खान, जिन्हें छात्र समुदाय में “खान सर” के नाम से जाना जाता है, हाल ही में हुए फायरिंग और…

Read more

महाराष्ट्र में जन्म के समय लिंगानुपात चिंता का विषय, सुधार के बावजूद राष्ट्रीय औसत से पीछे

मुंबई। महाराष्ट्र में स्वास्थ्य सेवाओं और मातृ-शिशु देखभाल के क्षेत्र में प्रगति दर्ज की गई है, लेकिन जन्म के समय लड़कियों और लड़कों के अनुपात को लेकर राज्य की स्थिति…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

खान सर फायरिंग मामले में पुलिस की कार्रवाई, कोचिंग संस्थानों की प्रतिस्पर्धा पर सरकार सख्त

खान सर फायरिंग मामले में पुलिस की कार्रवाई, कोचिंग संस्थानों की प्रतिस्पर्धा पर सरकार सख्त

महाराष्ट्र में जन्म के समय लिंगानुपात चिंता का विषय, सुधार के बावजूद राष्ट्रीय औसत से पीछे

महाराष्ट्र में जन्म के समय लिंगानुपात चिंता का विषय, सुधार के बावजूद राष्ट्रीय औसत से पीछे

वित्त वर्ष 2025-26 में 7.7% GDP वृद्धि का अनुमान, भारतीय अर्थव्यवस्था ने दिखाई मजबूत रफ्तार

वित्त वर्ष 2025-26 में 7.7% GDP वृद्धि का अनुमान, भारतीय अर्थव्यवस्था ने दिखाई मजबूत रफ्तार

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: प्रकृति को बचाने का संकल्प लेने का दिन

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: प्रकृति को बचाने का संकल्प लेने का दिन

मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, ICU में भर्ती 5 मरीजों की मौत, कई घायल

मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, ICU में भर्ती 5 मरीजों की मौत, कई घायल

मारुति सुजुकी ने पेश की भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार, एथेनॉल आधारित तकनीक से मिलेगी नई दिशा

मारुति सुजुकी ने पेश की भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार, एथेनॉल आधारित तकनीक से मिलेगी नई दिशा