बिहार में हाई अलर्ट: नेपाल रास्ते तीन पाकिस्तानी आतंकी के घुसने की आशंका

न्यूज डेस्क पटना : बिहार इन दिनों कड़े सुरक्षा घेरे में है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने राज्यभर में हाई अलर्ट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान से जुड़े तीन आतंकवादी नेपाल की सीमा पार कर बिहार में दाखिल हुए हैं। इन आतंकियों के नाम हसनैन अली, आदिल हुसैन और मोहम्मद उस्मान बताए जा रहे हैं। हसनैन अली का संबंध रावलपिंडी से, आदिल हुसैन का उमरकोट से और मोहम्मद उस्मान का ताल्लुक बहावलपुर से है।

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने की आशंका

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि ये तीनों जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस मुख्यालय ने इनके पासपोर्ट से संबंधित अहम जानकारी सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा कर दी है। चूंकि बिहार में विधानसभा चुनाव का माहौल है, ऐसे में किसी भी आतंकी गतिविधि की संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

आतंकियों की साजिश पर खुफिया निगाह

सूत्रों के अनुसार, ये तीनों आतंकी अगस्त के दूसरे हफ्ते में काठमांडू पहुंचे थे और हाल ही में बिहार में दाखिल हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि ये किसी बड़े आतंकी हमले की योजना बना रहे हैं। इस खतरे को देखते हुए राज्यभर की पुलिस और खुफिया इकाइयों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जनता से अपील

पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें। सुरक्षा एजेंसियां लगातार सीमा और संवेदनशील इलाकों पर कड़ी निगरानी रख रही हैं।

Ayush Mishra

journalist

Related Posts

कोल्ड स्टोरेज हादसा: कई परिवारों की खुशियां उजड़ी, 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश , प्रयागराज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक बड़ा हादसा सामने आया, जिसने कई परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया। फूलपुर क्षेत्र के चंदौपुर गांव में स्थित…

निर्माण सामग्री महंगी: बढ़ती कीमतों ने रियल एस्टेट सेक्टर की रफ्तार धीमी की

पटना | देशभर में निर्माण सामग्री की लगातार बढ़ती कीमतों ने अब रियल एस्टेट सेक्टर की गति पर असर डालना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ हफ्तों में सीमेंट, सरिया,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विश्व क्षय रोग दिवस 2026: जागरूकता, उम्मीद और स्वस्थ भविष्य की ओर कदम

विश्व क्षय रोग दिवस 2026: जागरूकता, उम्मीद और स्वस्थ भविष्य की ओर कदम

कोल्ड स्टोरेज हादसा: कई परिवारों की खुशियां उजड़ी, 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत

कोल्ड स्टोरेज हादसा: कई परिवारों की खुशियां उजड़ी, 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत

निर्माण सामग्री महंगी: बढ़ती कीमतों ने रियल एस्टेट सेक्टर की रफ्तार धीमी की

निर्माण सामग्री महंगी: बढ़ती कीमतों ने रियल एस्टेट सेक्टर की रफ्तार धीमी की

मां कात्यायनी: शक्ति, साहस और भक्ति का दिव्य स्वरूप

मां कात्यायनी: शक्ति, साहस और भक्ति का दिव्य स्वरूप

मेहनत रंग लाई! बिहार बोर्ड इंटर में आदित्य नंबर-1, शानदार रहा रिजल्ट

मेहनत रंग लाई! बिहार बोर्ड इंटर में आदित्य नंबर-1, शानदार रहा रिजल्ट

बिहार नई ऊंचाइयों की ओर: पीएम के सहयोग से विकास तेज, 50 लाख रोजगार का लक्ष्य

बिहार नई ऊंचाइयों की ओर: पीएम के सहयोग से विकास तेज, 50 लाख रोजगार का लक्ष्य